झांसी में कच्ची शराब पीने से युवक की संदिग्ध मौत:ई-रिक्शा चालक का शव मिला, परिजन बोले- अवैध शराब से गई जान

Sep 30, 2026 - 08:31
0
झांसी में कच्ची शराब पीने से युवक की संदिग्ध मौत:ई-रिक्शा चालक का शव मिला, परिजन बोले- अवैध शराब से गई जान
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खजुराहो गांव में 45 साल के चंदन अहिरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी मौत अवैध कच्ची शराब पीने से हुई है। चंदन ई-रिक्शा चलाता था और उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, चंदन दोपहर में ई-रिक्शा चलाकर आया था। इसके बाद वह खजुराहो बुजुर्ग गांव के मुल्ला ग्राउंड में कच्ची शराब पीने चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं उठा, तो लोगों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का आरोप है कि इलाके में अवैध कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, जिस पर रोक नहीं लग रही। थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक की मौत हार्ट अटैक से लग रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक चलते-चलते गिर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User