मथुरा में एक शाम खाटू के नाम पर संकीर्तन:श्याम बाबा के जयकारों से गूंजा यमुना तट, नौका विहार और दीपदान में उमड़ी भीड़
मथुरा में मंगलवार रात ‘एक शाम खाटू के नाम’ भव्य श्याम संकीर्तन और भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्री श्याम लाडला परिवार के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात 9 बजे से 12 बजे तक चले कार्यक्रम में भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को यमुना में नौका विहार कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘श्याम बाबा’ के जयकारे लगाए और भजनों पर झूमते नजर आए। दीपों से जगमगाया यमुना तट यमुना तट पर दीपदान महोत्सव भी हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना में दीप प्रवाहित किए। दीपदान के दौरान पूरा यमुना तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भक्ति गीतों और श्याम बाबा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भजनों पर झूमे श्रद्धालु भजन संध्या में गायकों ने बाबा खाटू श्याम के भजन सुनाए। मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। देर रात तक पंडाल में श्याम नाम की गूंज सुनाई देती रही। आयोजकों ने बताया कि भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अंत में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम से विश्व कल्याण, परिवारों में सुख-शांति और सभी के मंगल की प्रार्थना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)