झांसी में लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश को गोली ली, 3 को घेरकर पकड़ा, ई-रिक्शा चालक को लूटा था
झांसी में ई-रिक्शा चालक से लूटपाट करने वाले बदमाशों से मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने उसके 3 साथियों को घेरकर पकड़ लिया। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दरोगा पर भी गोली चला दी, जो उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जबकि मौके से भागे बदमाश की पुलिस टीम तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया- 28 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के धोबी घाट के पास बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्सा चालक नरेंद्र से दो हजार रुपए और मोबाइल लूटा था। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। इससे बदमाशों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार रात लगभग एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले बदमाश नगरिया पुल से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर एसओजी टीम और कोतवाली टीम ने नगरिया पुल के पास चेकिंग शुरू की। जब बदमाश बाइक से आए तो उनको रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम ने फायरिंग कर दी। एक गोली दरोगा अमित तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। इससे वह बाल बाल बच गए। तब पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें प्रेमनगर के हंसारी कुम्हार टोला निवासी ऋषभ बाल्मीकि (24) पुत्र राजेश के पैर में गोली ली। जबकि पुलिस टीम ने मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मोंटी आर्या (21) पुत्र मोहन, नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी विकाव श्रीवास्तव (21) पुत्र राजेश और कोतवाली क्षेत्र के गुदरी मोहल्ला निवासी राज अहिरवार पुत्र दीपक को घेरकर पकड़ लिया। इसके अलावा गुदरी मोहल्ला का हिमांशु उर्फ होती पुत्र राजकुमार मौके से फरार हो गया। हिंमाशु की गिरफ्तारी कि लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, 1320 रुपए, घटना में इस्तेमाल दोनों बाइक, एक तमंचा, 3 जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)