झांसी में महिला ने सुसाइड किया:पति के काम पर जाने के बाद जहर खाया, 2 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Oct 01, 2026 - 16:16
0
झांसी में महिला ने सुसाइड किया:पति के काम पर जाने के बाद जहर खाया, 2 दिन बाद इलाज के दौरान मौत
झांसी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। दो दिन पहले पति के काम पर जाने के बाद महिला ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर कस्बे का है। महिला के दो बेटे हैं मृतका का नाम मुन्नी देवी (45) पत्नी जसवंत सिंह था। वह मऊरानीपुर के नई बस्ती मोहल्ले की रहने वाली थी। उसके दो बेटे देवेंद्र (22) और राज (15) हैं। परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी के पति महावीर पार्क में नौकरी करते हैं। 29 सितंबर को वह ड्यूटी गए थे। इस दौरान मुन्नी देवी ने जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर बेटों ने पिता को जानकारी दी। तब परिजन उसे लेकर मऊरानीपुर सीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। परिजन सुसाइड के पीछे के कारणों की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User