चाइनीज मांझे से घायल बाइक सवार को राहत:जौनपुर में अस्पताल से डिस्चार्ज, गर्दन पर लगे थे 10 टांके

Oct 01, 2026 - 16:16
0
चाइनीज मांझे से घायल बाइक सवार को राहत:जौनपुर में अस्पताल से डिस्चार्ज, गर्दन पर लगे थे 10 टांके
जौनपुर में चाइनीज मांझे से घायल खालिद अहमद उर्फ सब्बू को गुरुवार को उमरनाथ सिंह जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गर्दन में गंभीर चोट लगने के बाद उनका इलाज चल रहा था। रविवार को रसीदाबाद इलाके में बाइक से जाते समय खालिद की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया था। इससे उनकी गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान और उनकी टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। घायल खालिद की गर्दन पर 10 टांके लगाए गए और उन्हें निगरानी में रखा गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। डिस्चार्ज होते समय खालिद ने डॉ. सैफ हुसैन खान और उनकी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। इस दौरान टीम ने उन्हें जरूरी सावधानियों और दवाओं की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User