झूले की रस्सी गले में कसने से किशोर की मौत:फतेहपुर में पढ़ाई करते समय हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
फतेहपुर में मंगलवार दोपहर 14 साल के किशोर की झूले की रस्सी गले में कसने से मौत हो गई। किशोर रात में झूले के पास बैठकर पढ़ाई कर रहा था। तभी झूले में लगी रस्सी उसके गले में उलझकर कस गई। काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी। बच्चा बेहोश मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला विजयीपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव का है। खाट पर बैठकर पढ़ रहा था, अचानक फंदे में बदली रस्सी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंदौरा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर सोमवार की रात कमरे में पड़े झूले के पास खाट पर बैठकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक झूले में बंधी रस्सी उसके गले में उलझकर कस गई। जब तक किशोर संभल पाता या शोर मचाता, रस्सी के फंदे ने उसका दम घोंट दिया। परिजनों ने देखा तो मच गया हड़कंप, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो किशोर को रस्सी से उलझा देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोंदौरा गांव में हादसे में किशोर की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)