SBI ATM में घुसी गाय और कुत्ता; VIDEO:बारिश से बचने के लिए अंदर बैठे दिखे, लोग देखकर बाहर से लौटे

Sep 30, 2026 - 08:15
0
SBI ATM में घुसी गाय और कुत्ता; VIDEO:बारिश से बचने के लिए अंदर बैठे दिखे, लोग देखकर बाहर से लौटे
उन्नाव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम के अंदर गाय और कुत्ते के बैठे होने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए दोनों जानवर एटीएम में घुस गए थे। यह घटना कोतवाली उन्नाव क्षेत्र में त्रिपाठी बिल्डिंग के पास स्थित एसबीआई के एटीएम की है। वीडियो में गाय और कुत्ता आराम से बैठे दिख रहे हैं। एक ग्राहक जब रुपये निकालने पहुंचा, तो उसने यह वीडियो बनाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आवारा पशु अक्सर बारिश से बचने के लिए दुकानों या अन्य जगहों पर शरण लेते हैं। एटीएम में ग्राहकों की आवाजाही के लिए खुला स्थान होने के कारण ये जानवर अंदर चले गए। वीडियो में एटीएम के अंदर कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं दिख रहा है। ग्राहक ने पशुओं की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एटीएम की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User