जिला-जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक-निरीक्षण:सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से लिया जायजा, बंदियों से जानी समस्याएं

Sep 29, 2026 - 17:09
0
जिला-जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक-निरीक्षण:सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से लिया जायजा, बंदियों से जानी समस्याएं
हरदोई जनपद में जिला कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के लिए शीर्ष अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से उनकी समस्याएं पूछी गईं और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। या निरीक्षण मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। ​सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक चुस्ती और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और न्यायपालिका के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिला जज रीता कौशिक, डीएम राहुल पाण्डेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने कारागार पहुंचकर एक-एक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार के अस्पताल का रुख किया। जिला जज रीता कौशिक ने अस्पताल में भर्ती बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, जीवन रक्षक दवाओं और नियमित उपचार व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बीमार बंदियों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बुनियादी सुविधाओं का मुआयना किया गया ​इसके पश्चात अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों के भीतर साफ-सफाई के मानकों, पेयजल की गुणवत्ता, रसोईघर में बनने वाले भोजन की पौष्टिकता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मुआयना किया गया। अधिकारियों ने स्वयं बैरकों में जाकर बंदियों से उनकी समस्याओं, कानूनी सहायता और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबध में खुलकर बातचीत की। बंदियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित जेल अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। ​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कारागार में स्वच्छता के नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। ठंड या गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानियां बरती जाएं और नियमानुसार सभी बंदियों को उनके अधिकार एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए। ​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भवनाथ पांडेय और जेल अधीक्षक अमन प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User