कानपुर में सपा ने किया PDA सम्मेलन:सड़क के गड्ढों का मुद्दा उठा, प्रदेश सचिव बोले- पाल समाज के लोग अखिलेश यादव के साथ

Sep 29, 2026 - 17:09
0
कानपुर में सपा ने किया PDA सम्मेलन:सड़क के गड्ढों का मुद्दा उठा, प्रदेश सचिव बोले- पाल समाज के लोग अखिलेश यादव के साथ
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के नेतृत्व में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में PDA सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि महानगर अध्यक्ष हाजी फजल मेहमूद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन के संयोजक एवं किदवई नगर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुधांशु मिश्रा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि प्रदेश में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाल समाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ है। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल मेहमूद ने कानपुर की स्थानीय समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं और विभागीय भ्रष्टाचार का मुद्दा। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर जनता परेशान है। किदवई नगर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुधांशु मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किदवई नगर क्षेत्र में 100 बेड के अस्पताल को चालू कराया जाएगा। उन्होंने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने और सभी वर्गों के हक की बात करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा PDA सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में समरथ पाल, महानगर अध्यक्ष हाजी फजल मेहमूद, किदवई नगर प्रभारी एडवोकेट सुधांशु मिश्रा के अलावा शैलेन्द्र यादव मिंटू, संजय सेंगर, हुकुम सिंह, मेराज अहमद, अजय श्रीवास्तव, सुलेखा यादव, पूजा यादव, दीप्ती, सोनी गुप्ता, दीपशिखा, राजेंद्र नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User