जिलाध्यक्ष बोले- हर विधानसभा में 5-6 हजार डुप्लीकेट वोट:हापुड़ में कहा-डीएम से एक महीने पहले शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई

Sep 29, 2026 - 17:25
0
जिलाध्यक्ष बोले- हर विधानसभा में 5-6 हजार डुप्लीकेट वोट:हापुड़ में कहा-डीएम से एक महीने पहले शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई
हापुड़ में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी ओमपाल गुर्जर का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोट होने का आरोप लगाया। आनंद गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 5 से 6 हजार डुप्लीकेट वोट होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में करीब एक महीने पहले जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे उठाए। साथ ही हापुड़ में लूट, हत्या समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जताई और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। आनंद गुर्जर ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पीडीए अभियान के तहत मिली जिम्मेदारी नवनियुक्त जिला प्रभारी ओमपाल गुर्जर को पार्टी के पीडीए अभियान के तहत जिम्मेदारी दी गई है। उनका मुख्य उद्देश्य गुर्जर समाज के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ना और पार्टी संगठन को मजबूत करना रहेगा। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User