जीवित्पुत्रिका पर्व पर वीर अब्दुल हमीद सेतु पर जाम:गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालु फंसे, 1KM पुल पार करने में लगा एक घंटा

Oct 03, 2026 - 18:27
0
जीवित्पुत्रिका पर्व पर वीर अब्दुल हमीद सेतु पर जाम:गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालु फंसे, 1KM पुल पार करने में लगा एक घंटा
गाजीपुर में शनिवार शाम करीब 3 बजे जीवित्पुत्रिका पर्व पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक किलोमीटर लंबे पुल को पार करने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा समय लगा। पुल पर वाहनों की रफ्तार थमी भीड़ बढ़ने के बाद सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, रजागंज चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी वाहनों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण काफी देर तक यातायात सामान्य नहीं हो सका। बड़े वाहन भी जाम में फंसे ट्रेलर, बस, पिकअप और डंपर समेत बड़े वाहन भी जाम में फंस गए। पैदल गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई। महिलाओं और बच्चों के बीच हादसे का खतरा बना रहा। पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व को देखते हुए पहले से यातायात योजना बनाई जानी चाहिए थी। उनका आरोप है कि बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी नहीं थी। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूर्व वर्षों में इसी पर्व के दौरान हादसों में तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद इस बार बड़े वाहनों के लिए अलग यातायात व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिसकर्मी देर शाम तक जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। समाचार लिखे जाने तक वीर अब्दुल हमीद सेतु के दोनों ओर भीषण जाम लगा हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User