जो सरकार समाज को सम्मान देगी, उसे ही समर्थन मिलेगा:बागपत में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की सभा, यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट का विरोध

Oct 02, 2026 - 18:52
0
जो सरकार समाज को सम्मान देगी, उसे ही समर्थन मिलेगा:बागपत में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की सभा, यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट का विरोध
बागपत के बड़ागांव में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की सभा आयोजित हुई। इसमें समाज से जुड़े मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता कर रहे मांगेराम त्यागी ने कहा कि जो सरकार समाज को सम्मान देगी, उसी को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। यूजीसी कानून वापस लेने की मांग मांगेराम त्यागी ने यूजीसी कानून का विरोध करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट को भी खत्म करने की मांग रखी। साथ ही 11 तारीख को देवबंद में प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा मांगेराम त्यागी ने कहा कि समाज का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उनके मुताबिक युवाओं को न रोजगार मिल रहा है और न ही सम्मान। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज को सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देगा, समाज उसी के समर्थन पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि परशुराम वंशजों की अनदेखी करने वाली राजनीतिक पार्टी के संबंध में समाज अपना रुख चुनाव में स्पष्ट करेगा। जिलों को किसी एक समाज की जमीन बताने पर आपत्ति मांगेराम त्यागी ने कहा कि राजनेता वोट के लिए किसी जिले को किसी एक समाज की जमीन बताते हैं। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार यह भगवान श्रीराम और परशुराम की धरती है। सभा में समाज के लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और देवबंद में होने वाली महापंचायत में भागीदारी को लेकर भी अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User