संविधान व आरक्षण बचाओ कार्यक्रम:मिठाई लाल भारती बोले- संविधान से करोड़ों लोगों को जीने का अधिकार मिला
समाजवादी पार्टी के बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का संविधान व आरक्षण बचाओ विशाल पी.डी.ए. जन पंचायत की। यह कार्यक्रम श्याम मैरेज हॉल सुखदेव पहलवान तिराहा हरबंशपुर आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब ने कुर्बानियां देकर इस देश के लिए संविधान बनाया जिसमें करोड़ों लोगों को जीने का अधिकार मिला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता हैं जो बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद विधायक, विधायक अखिलेश यादव, विधायक बेचई सरोज, विधायक पूजा सरोज,अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन बलवंत, रागिनी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)