नाजिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान:कब्र से शव निकलवाकर कराया गया था पीएम, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई
रामपुर में नाजिया की मौत के मामले में कब्र से शव निकलवाकर कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में नाजिया के सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अब चोट लगने के कारण और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान एएसपी अनुराग सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया कि नाजिया के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिर में चोट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। इस संबंध में पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। डीएम के निर्देश पर कब्र से निकलवाया था शव नाजिया की मौत के बाद परिजनों ने मामले को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर पटवाई थाना पुलिस ने बुधवार शाम करीब 4 बजे कब्र से शव निकलवाया था। शव को शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह करीब 10 बजे चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें सिर पर चोट के कई निशान होने की जानकारी सामने आई। चोट कैसे लगी, इसकी जांच जारी एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अब पुलिस का मुख्य फोकस इस बात पर है कि नाजिया के सिर पर चोट किस वजह से लगी और घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं। जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों और साक्ष्यों को देखा जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई एएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच में जो साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)