कैंट बोर्ड की सीओ के किचन में घुसा सांप:शाहजहांपुर में 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
शाहजहांपुर में कैंट बोर्ड की सीओ के आवास के किचन में एक सांप घुस गया। सांप पकड़ने वाले सरोज कुमार ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। इस घटना का वीडियो सरोज ने अपनी फेसबुक आईडी से शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है। सांप को शनिवार सुबह करीब 9 बजे पकड़ा गया था। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शाहजहांपुर में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण जीव-जंतु घरों में घुस रहे हैं। सरोज कुमार ने बताया कि वह ऑल इंडिया वाइल्ड लाइन ग्रुप के लिए काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यह एक रैट स्नेक था, जिसे गांव में 'घोड़ा पछाड़' भी कहते हैं। सांप पकड़ने के दौरान वह सिंक के अंदर घुस गया था। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद सरोज ने सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)