कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:फर्रुखाबाद में साथी के साथ ससुराल से लौट रहा था, जांच जारी
फर्रुखाबाद में राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार उसके साथी बाबूजी उर्फ आमोद को भी चोटें आई हैं। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला हूसा गांव निवासी सचिन मंगलवार को गांव के साथी बाबूजी उर्फ आमोद के साथ बाइक से हरदोई के बारामऊ स्थित अपनी ससुराल गया था। बुधवार को दोनों वहां से वापस लौटे। रास्ते में राजेपुर थाना क्षेत्र के भूसेरा गांव में सचिन अपनी मौसी के यहां भी गया। दोपहर बाद दोनों बाइक से घर के लिए निकले। करीब दो बजे जमापुर के पास इटावा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आमोद को हल्की चोटें आईं। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सचिन को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सचिन सचिन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई अजय और अर्पित हैं। सचिन की शादी रामा से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दीक्षा, प्रतीक्षा, मानव और एक छोटा बेटा शामिल है। सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मलिखान खेती-बाड़ी करते हैं। सचिन भी खेती में पिता का हाथ बंटाता था। हादसे से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)