एबीवीपी का तेजस्विनी युवती सम्मेलन:छात्राओं ने दिखाई आत्मरक्षा की कला, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा

Sep 30, 2026 - 17:15
0
एबीवीपी का तेजस्विनी युवती सम्मेलन:छात्राओं ने दिखाई आत्मरक्षा की कला, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा
देवरिया के बुधवार दोपहर 12 से 4 बजे तक टाउनहॉल के मोहन सिंह सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से तेजस्विनी युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पंच प्रण, बदलते भारत में युवतियों की भूमिका और सांस्कृतिक संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद रानी लक्ष्मीबाई की झांकी के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद को किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। प्रांत सह मंत्री सोनाली सोनकर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपराजिता सिंह ने युवतियों से शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी योगदान देने की अपील की। उन्होंने आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। एआई और सोशल मीडिया को लेकर युवाओं को किया जागरूक मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रजनी पटेल ने एआई और सोशल मीडिया के दौर में युवाओं की जिम्मेदारियों पर बात की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की सामग्री मौजूद है। युवाओं को तय करना होगा कि वे क्या ग्रहण करें। उन्होंने युवतियों से शिक्षा और देश के विकास पर ध्यान देने की बात कही। परंपरा और आधुनिकता में संतुलन पर जोर वन क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य ने कहा कि देश के विकास में युवाओं के साथ युवतियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाकर करियर को समाज और राष्ट्र से जोड़ने की बात कही। राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत व्यवस्था प्रमुख रश्मि श्रीवास्तव ने पंच परिवर्तन के जरिए व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव की बात रखी। रानी लक्ष्मीबाई की छवि में घोड़े पर सवार हुईं छात्राएं सम्मेलन के बाद टाउनहॉल से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें घोड़े पर रानी लक्ष्मीबाई की छवि में सवार छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर दोबारा टाउनहॉल पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय और नारी शक्ति से जुड़े नारे लगाए गए। छात्राओं ने ताइक्वांडो से किया आत्मरक्षा का प्रदर्शन मिशन साहसी के तहत छात्राओं ने ताइक्वांडो के जरिए आत्मरक्षा का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का संचालन संज्ञा यादव ने किया। विभाग छात्रा प्रमुख रानी दुर्गावती ने आभार जताया। पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिक्षक रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्र, विभाग संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम, जिला प्रमुख डॉ. अभिनव सिंह समेत परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिक्षक और शहर के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User