काजल राजपूत ने वीडियो क्रिएटर छोटा ऊदल को पीटा:एटा में NH-34 पर थप्पड़ और चप्पल से मारा, पुलिस जांच में जुटी
एटा जिले के मलावन कस्बे की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर काजल राजपूत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह वीडियो क्रिएटर छोटा ऊदल को थप्पड़ और चप्पल से मारती नजर आ रही हैं। वीडियो मलावन थाना क्षेत्र के एनएच-34 का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। काजल राजपूत और छोटा ऊदल दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वीडियो कंटेंट बनाते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पहले साथ में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों अलग-अलग वीडियो बना रहे हैं। दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आती रही है। पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना कब की है और इसके पीछे क्या विवाद था। मलावन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि काजल राजपूत और छोटा ऊदल पहले साथ में वीडियो बनाते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। मामले का संज्ञान लिया गया है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)