मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 33°C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, बारिश नहीं होगी
मुरादाबाद में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात का औसत तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हवा करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ महसूस हो रहा है। देर रात और सुबह मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल आसमान साफ रहने की संभावना है। बारिश के भी आसार कम हैं। अगले सप्ताह तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)