कोंच में नवरात्रि पर भंडारा आयोजित:धार्मिक आस्था, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य

Oct 12, 2026 - 13:39
0
कोंच में नवरात्रि पर भंडारा आयोजित:धार्मिक आस्था, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य
जालौन के कोंच नगर के गांधी नगर स्थित पंचमुखी शंकर जी मंदिर के पास नवरात्रि के पावन पर्व पर अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष नौ दिवसीय भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन सुबह नौ बजे माता रानी की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस सेवा कार्यक्रम में माता रानी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा नौ दिनों तक नियमित रूप से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। समिति का यह प्रयास धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में शुभम तिवारी, शत्रुघ्न बुधौलिया, अर्पित अग्रवाल, नमन तिवारी, अंकित गोयल, भोले गौरव दुबे, अंशु शर्मा, प्रशांत दुबे, मोहित प्रजापति, अभय गुर्जर आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User