कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर भदोही में प्रदर्शन:अनिल यादव, मुकेश धनगर समेत गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Oct 03, 2026 - 15:43
0
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर भदोही में प्रदर्शन:अनिल यादव, मुकेश धनगर समेत गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
भदोही जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव और जिला अध्यक्ष मुकेश पाल धनगर समेत अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद अनिल यादव और मुकेश पाल धनगर समेत कई साथियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाई गईं। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने गिरफ्तार सभी साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग की। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस को कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक विरोध दबाने के लिए गंभीर धाराओं का इस्तेमाल न हो। पूरे मामले की सही जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर दीनानाथ दूबे, मुशीर इकबाल सुरेश गौतम, तिलोकीनाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, नाजिम अली,, सुरेश चौहान, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सरफराज अहमद शबाना खातून , स्वालेह अंसारी,शमशीर अहमद, अजय प्रजापति,संतोष पाल, राकेश पाल, कमलेश शुक्ला, बंशी धर शुक्ला,विशाल गौतम शक्ति मिश्रा राम सजीवन गौतम करन मौर्य, गुलाब धर प्रजापति, इमरान मेराज, ताराशंकर ,जल्लू यादव, रामू गौतम, संदीप भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User