कानपुर देहात में सांड के हमले से किसान की मौत:सुबह टहलने निकले थे, अंबेडकर पार्क के पास किया हमला; गांव में दहशत
कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक के ररौख गांव में शनिवार सुबह सांड के हमले से 65 साल के किसान छक्की लाल की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। मंगलपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंबेडकर पार्क के पास टहलने गए थे जानकारी के अनुसार, छक्की लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के अंबेडकर पार्क के पास टहलने गए थे। टहलने के बाद वे पार्क के पास ही बैठ गए। तभी अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल छक्की लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)