कानपुर के डॉ. सुधीर द्विवेदी बने अंतरराष्ट्रीय चेयरपर्सन:वैश्विक सम्मेलन में मिला सम्मान, वैज्ञानिक सत्र का किया संचालन

Sep 29, 2026 - 20:25
0
कानपुर के डॉ. सुधीर द्विवेदी बने अंतरराष्ट्रीय चेयरपर्सन:वैश्विक सम्मेलन में मिला सम्मान, वैज्ञानिक सत्र का किया संचालन
कानपुर के एएचएम डफरिन जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुधीर कुमार द्विवेदी को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पेसिफिक (AWP) रीजनल कॉन्फ्रेंस-2026 में चेयरपर्सन बनाया गया। उन्होंने सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्र का संचालन किया और देश-विदेश से आए विशेषज्ञों के साथ अकादमिक चर्चा में भाग लिया। सम्मेलन के दौरान इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (IAP) के नेशनल हेड डॉ. संजीव कुमार झा ने डॉ. सुधीर कुमार द्विवेदी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मेलन का आयोजन डॉ. संजीव कुमार झा और डॉ. रुचि वर्षनी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी के अध्यक्ष डॉ. माइकल लैन्ड्री, AWP रीजन के चेयर प्रो. मार्को पांग, ऑस्ट्रेलिया फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रिक डॉसन और वर्ल्ड फिजियोथेरेपी के सीईओ डॉ. सिडी डिएय सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में 10 हजार से अधिक फिजियोथेरेपी प्रोफेशनल्स और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (लंदन) की ओर से कार्यक्रम को वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सचिव अभिषेक कौशिक ने यह रिकॉर्ड प्रदान किया। मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं। सम्मेलन में फिजियोथेरेपी, आधुनिक पुनर्वास, शोध, शिक्षा, फिटनेस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने वीडियो संदेश के माध्यम से फिजियोथेरेपी की भूमिका तथा स्वास्थ्य और पुनर्वास क्षेत्र में इसके योगदान पर विचार व्यक्त किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User