कानपुर की 7 विधानसभा सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव:नगर अध्यक्ष बोले- गठबंधन होने पर सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के साथ पार्टी रहेगी
कानपुर में AIMIM ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कानपुर की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इन सीटों पर संगठन को मजबूत करने के साथ संभावित प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पार्टी के नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी ने बताया कि गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर छावनी, महाराजपुर और घाटमपुर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 20 सितंबर को बाबूपुरवा में जनसभा की थी। इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि गठबंधन होने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुसार सीटों पर फैसला किया जाएगा। कानपुर की इन 7 सीटों पर तैयारी
212 - गोविंद नगर
213 - सीसामऊ
214 - आर्य नगर
215 - किदवई नगर
216 - कानपुर छावनी
217 - महाराजपुर
218 - घाटमपुर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर यूथ नगर अध्यक्ष उमर मारूफ ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने की दिशा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी पार्टी नेता सय्याद सलमान ने कहा कि इत्तेहाद, संगठन और जनता के हक की आवाज को लेकर AIMIM कानपुर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय पार्टी के अधिकृत नेतृत्व की ओर से नियमानुसार किया जाएगा। AIMIM की ओर से कहा गया है कि पार्टी कानपुर की सभी 7 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)