कानपुर में 2 अक्टूबर को ‘NO UPI DAY’ मनाएंगे व्यापारी:दुकानों पर नहीं लेंगे डिजिटल पेमेंट, स्कैनर पर डालेंगे काला कपड़ा

Oct 01, 2026 - 14:39
0
कानपुर में 2 अक्टूबर को ‘NO UPI DAY’ मनाएंगे व्यापारी:दुकानों पर नहीं लेंगे डिजिटल पेमेंट, स्कैनर पर डालेंगे काला कपड़ा
कानपुर में 2,000 रुपए से अधिक के डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापारियों ने 2 अक्टूबर को ‘NO UPI DAY’ मनाने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर नगर के आह्वान पर उस दिन दुकानों पर UPI से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने गुरुवार दोपहर 12:45 बजे वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। महेश वर्मा ने ग्राहकों से अपील की है कि 2 अक्टूबर को बाजार में खरीदारी के लिए निकलने से पहले पर्याप्त नकदी साथ लेकर आएं। व्यापारियों ने विरोध के प्रतीक के तौर पर UPI स्कैनर पर काला कपड़ा डालने और हाथ में काली पट्टी बांधने की भी तैयारी की है। प्रस्तावित MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ महेश वर्मा ने कहा कि 2,000 रुपए से अधिक के डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित MDR लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। इसी के विरोध में एक दिन के लिए UPI भुगतान का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने शहर के सभी व्यापारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। बाजारों में ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी देने की तैयारी भी की जा रही है। स्कैनर पर काला कपड़ा डालकर जताएंगे विरोध ‘NO UPI DAY’ के दौरान व्यापारी अपनी दुकानों पर लगे UPI स्कैनर को काले कपड़े से ढकेंगे। इसके साथ ही हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रस्तावित MDR के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद भी नहीं बदला फैसला कुछ व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद ‘NO UPI DAY’ का आह्वान वापस लिए जाने की चर्चा सामने आई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर नगर ने अपना फैसला नहीं बदला है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि 2 अक्टूबर को कानपुर के व्यापारी प्रस्तावित MDR के विरोध में UPI से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User