डेंगू-मलेरिया और डायरिया रोकथान को चलेगा अभियान:पीलीभीत में डीएम ने दिलाई बचाव की शपथ, 12 अक्टूबर से घर-घर पहुंचेगी मेडिकल टीम
पीलीभीत में डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए गुरुवार से एक महीने का संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों को बीमारियों से बचाव की शपथ दिलाई और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिला मुख्यालय के साथ सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अभियान शुरू किया गया है। बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, नगर निकाय और शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। जलभराव और गंदगी रोकने के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। नालियों की सफाई से लेकर फॉगिंग तक की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग गांवों में नालियों की सफाई और जलभराव खत्म कराने का काम करेगा। नगर निकायों को फॉगिंग कराने और कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगा। अभियान में अलग-अलग विभाग मिलकर काम करेंगे।
12 अक्टूबर से घर-घर चलेगा दस्तक अभियान संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताएंगी। घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बुखार और टीबी के संदिग्ध मरीजों की होगी पहचान दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता बुखार, खांसी, टीबी और फाइलेरिया के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को देंगी। इसके बाद संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अभियान में बीमारियों की शुरुआती पहचान पर भी जोर रहेगा। आभा आईडी बनाने पर भी रहेगा फोकस स्वास्थ्य विभाग के अभियान में लोगों की आभा आईडी बनाने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य मौसमी और संचारी बीमारियों पर रोकथाम के साथ लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों और मैदानी कर्मचारियों के स्तर पर गतिविधियां पूरे महीने जारी रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)