कानपुर में बारिश थमी, अब तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी:आज आसमान साफ; दोपहर में उमस-गर्मी, रात में मिलेगी राहत

Oct 01, 2026 - 07:47
0
कानपुर में बारिश थमी, अब तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी:आज आसमान साफ; दोपहर में उमस-गर्मी, रात में मिलेगी राहत
कानपुर में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम एक बार फ शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दिन में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं छोटे बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ेगा और धूप का असर तेज होगा। शाम के बाद तापमान में कमी आने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। दिन में तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे तक कानपुर में तेज धूप और गर्म मौसम रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा, जबकि रात में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। मानसून की वापसी का दौर चल रहा है और इसके लिए जरूरी पैरामीटर अब पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की संभावना है। रात में मौसम रहेगा कुछ आरामदायक गुरुवार को दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी। हालांकि रात में तापमान नीचे जाने से मौसम कुछ आरामदायक हो सकता है। मानसून की वापसी के साथ बारिश वाले दिनों की संख्या धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। बुधवार को 31.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। सुबह अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। तेज धूप के साथ वातावरण में नमी अधिक होने से दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User