सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी:49 पदों के सापेक्ष 48 पदों पर ही योग्य अभ्यर्थी मिले
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशासन एवं विकास और पशुपालन विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 49 पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 49 पदों के सापेक्ष आयोग को 48 पदों पर ही योग्य अभ्यर्थी मिले हैं। अनारक्षित वर्ग के 30, अनुसूचित जाति वर्ग के 6, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक पद आरक्षित था, लेकिन इस श्रेणी में एक भी योग्य अभ्थर्थी नहीं मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)