कानपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुलता फूंका, वोट चोर-मुर्दाबाद के नारे लगाए
कानपुर में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ ही पीएम और गृहमंत्री का पुतला फूंका और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वोट चोर और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने पैदल मार्च भी निकाला। पुलिस इस दौरान अलर्ट रही। जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। डीएम कार्यालय घेरने का ऐलान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अपनी मांगों को लेकर जल्द ही डीएम कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना, कथित वोट चोरी और साजिश के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना तथा पिछले पांच विधानसभा चुनावों में वोट चोरी के आरोपों की जांच कराना शामिल है। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चुनाव परिणामों को निरस्त कर निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव कराया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)