ललितपुर पहुंचीं एडीजी कानपुर:पुलिस कार्यालय और लाइन में कमियां दूर करने के निर्देश दिए, साइबर अपराधियों पर एक्शन के निर्देश
एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ सोमवार को एक दिन के दौरे पर ललितपुर पहुंचीं। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में सलामी ली और दोपहर एक बजे पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान लिपिक, IGRS शाखा और पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दोपहर तीन बजे उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस पेंशनर्स से बात की। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना, उन पर चर्चा की और समाधान के लिए निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि ललितपुर पुलिस माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है। एडीजी ने यह भी कहा कि साइबर क्राइम रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)