कानपुर में दुकानों के तालों में वेल्डिंग कर रास्ता रोका:अंदर नकदी-दवाएं बंद; विरोध पर गोली मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
कानपुर के चकेरी के अहिरवां में दुकानों पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक ने दुकान मालिक और उसके साथियों पर दुकानों के तालों पर वेल्डिंग कराकर रास्ता बंद करने और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि दुकानों के अंदर नकदी, दवाइयां और जरूरी दस्तावेज बंद हैं। एसीपी चकेरी से शिकायत कर ताले खुलवाने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने घटना की जानकारी शाम 4 बजे दी। अहिरवां निवासी ललित शुक्ला के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2020 में 6,100 रुपये प्रतिमाह किराए पर दो दुकानें ली थीं। इनमें एक क्लीनिक और दूसरी में मेडिकल स्टोर संचालित होता है। आरोप है कि अगस्त 2026 में दुकान मालिक ने दुकानें खाली करने को कहा। इस पर ललित ने एक साल का समय मांगा था। ललित का आरोप है कि 16 सितंबर की रात करीब आठ बजे दुकान मालिक और उसके साथियों ने विवाद करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित का दावा है कि विवाद की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ऑडियो और वीडियो के साथ रिकॉर्ड है। इसके दो दिन बाद दुकानों पर ताले लगा दिए गए थे, जिन्हें पुलिस ने सूचना मिलने पर खुलवा दिया था। पीड़ित के अनुसार, 8 अक्टूबर की देर रात दोबारा दुकानों के तालों पर लोहे की वेल्डिंग करा दी गई। इससे दोनों दुकानों को खोलना मुश्किल हो गया। अंदर जरूरी दस्तावेज, नकदी और दवाइयां रखी हैं। ललित ने विरोध के दौरान मारपीट की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद मांगी। ललित ने एसीपी चकेरी से तालों पर की गई वेल्डिंग खुलवाकर सामान निकलवाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। व्यापारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि, अधिकारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कर्रावाई नहीं तो वह पुलिस कमीशनर से मिलकर शिकायत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)