सुलतानपुर में ज्ञानदीप अभियान:वंचित बच्चों को मिली नई दिशा, नियमित अध्ययन संग सिखाया बेहतर अनुशासन
सुल्तानपुर में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की ओर से संचालित ‘ज्ञानदीप अभियान’ का 49वां सप्ताह उत्साह और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना है। अभियान के तहत बच्चों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सीखने की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सप्ताह कक्षा में सुमित भारती और सरफराज खान शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक विषयों की जानकारी दी। बच्चों ने उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्हें नियमित अध्ययन, स्वच्छता और अनुशासन का पालन करने के साथ अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया गया। ज्ञानदीप अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी बच्चे की सामाजिक या आर्थिक परिस्थितियां उसकी शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)