लखनऊ में 37 किलो गांजे के साथ, एक तस्कर गिरफ्तार:पेपर रोल के बीच छिपाकर ले जा रहा था, 1 चक्कर के 50 हजार मिलते थे

Oct 11, 2026 - 17:22
0
लखनऊ में 37 किलो गांजे के साथ, एक तस्कर गिरफ्तार:पेपर रोल के बीच छिपाकर ले जा रहा था, 1 चक्कर के 50 हजार मिलते थे
ओडिशा के बरगढ़ से पंजाब के लुधियाना तक गांजा पहुंचाने के नेटवर्क का खुलासा पीजीआई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुआ है। किसान पथ के पास छह टायर वाले डीसीएम से 37 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, गांजे को पेपर रोल के बीच बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार चालक रघुनाथ महादेव इंगोले ने पूछताछ में बताया कि लुधियाना का संजीव उर्फ संजय उसे गांजा पहुंचाने के लिए देता था। इस काम के बदले उसे हर चक्कर के 50 हजार रुपए मिलते थे। आरोपी पहले भी दो से तीन बार गांजा पहुंचाने की बात कबूल कर चुका है। बरगढ़ में लोड होता था गांजा, लुधियाना में होनी थी डिलीवरी पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को एसटीएफ को दूसरे राज्यों से गांजे की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीजीआई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने किसान पथ अंडरपास के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने डीसीएम को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 37 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथ महादेव इंगोले (40), निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि लुधियाना का संजीव उर्फ संजय उससे संपर्क करता था। जब वह माल लेकर ओडिशा जाता था, तो संजीव उसे बरगढ़ में मिलता था और डीसीएम लेकर गांजा लोड करने चला जाता था। चार से पांच घंटे बाद गाड़ी लौटाकर उसे गांजा लुधियाना पहुंचाने के लिए कहा जाता था। टंडारी इंडस्ट्रियल एरिया में उतारना था माल आरोपी के मुताबिक, गांजे को लुधियाना के टंडारी इंडस्ट्रियल एरिया में संजीव के बताए स्थान पर उतारना होता था। इस काम के लिए उसे हर चक्कर के 50 हजार रुपये मिलते थे। आरोपी ने पूछताछ में पहले भी दो से तीन बार इस तरह गांजा पहुंचाने की बात बताई है। हालांकि, तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2022 में वह रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र में छह क्विंटल गांजे के साथ पकड़ा जा चुका है। पीजीआई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User