कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदू के पार:शुक्लागंज में 113.08 मीटर दर्ज किया गया, कटरी किनारे गावों में बढ़ी चिंता
कानपुर में गंगा का जलस्तर शनिवार शाम 4 बजे चेतावनी बिंदु को पार कर गया। शुक्लागंज में जलस्तर 113.08 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे कटरी क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गंगा बैराज के किनारे करीब 8 गांवों में किसानों के खेत पानी में डूब गए हैं। वहीं, कानपुर से सटे उन्नाव के शुक्लागंज के कई इलाकों में भी पानी बढ़ने लगा है। गोताखोर इलाके में एक महीने से जलभराव शुक्लागंज के गोताखोर इलाके में करीब एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। गंगा बैराज से 4.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया शनिवार को गंगा बैराज से 4,20,078 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, नरौरा से 65,482 क्यूसेक और हरिद्वार से 39,553 क्यूसेक पानी गंगा में आया। लगातार पानी आने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां डूबीं, दूसरी बार पार हुआ चेतावनी स्तर गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के गंगा किनारे स्थित घाटों की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इस सीजन में गंगा का जलस्तर दूसरी बार चेतावनी बिंदु के पार पहुंचा है। अगले 1-2 दिन और बढ़ सकता है पानी पिछले पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि अगले एक-दो दिन जलस्तर बढ़ सकता है। इससे गंगा किनारे कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)