कानपुर में हिस्ट्रीशीटर समेत 5 के घर कुर्की की मुनादी:नवाबगंज अमरूदमंडी में तलवार और साबड़ से युवक पर किया था जानलेवा हमला
कानपुर के नवाबगंज अमरूद मंडी में पीयूष निषाद (24) की तलवार और साबड़ से दिन दहाड़े मर्डर की कोशिश करने के हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों के घर गुरुवार को नवाबगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है। युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद से ये पांचों हत्यारोपी फरार चल रहे हैं। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने अब कुर्की का नोटिस चस्पा किया है और जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगी। हिस्ट्रीशीटर ने अपने गैंग के साथ रंजिश में किया था जानलेवा हमला नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरवा निवासी रामेश्वर निषाद का बेटा पीयूष बीते 6 सितंबर को 4:40 बजे फास्ट फूड खाने के लिए अमरूद मंडी गया था। इस दौरान रंजिश के चलते पहले से घात लगाए बैठे पहलवानपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर देवा निषाद ने अपने गैंग के साथ हमला कर दिया। उसके साथ दंडीबाड़ा नवाबगंज निवासी मुन्ना, पहलवानपुरवा निवासी रचित निषाद, ज्योरा नारायणघाट निवासी राजेश उर्फ गुंडाराज, पहलवानपुरवा निवासी रितेश उर्फ नाटी, उजियारीपुरवा निवासी अभिषेक उर्फ लाला, काली उर्फ मोहित निषाद, पहलवानपुरवा निवासी शिवम उर्फ घंटी ने तलवार, लोहे की रॉड से पीट-पीट कर पीयूष को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा समझकर मौके से भाग निकले थे। मामले में पीयूष के पिता ने आठ नामजद हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ये सभी आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेशर ने बताया कि गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर देवा निषाद समेत मुन्ना निषाद, रितेश उर्फ नाटी निषाद, शिवम उर्फ घंटी और अभिषेक उर्फ लाला के घर पर मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है। अगर इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए तो इन सभी के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जल्द होगी फरार आरोपियों के घर कुर्की नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेशर सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी राजेश निषाद उर्फ गुंडाराज को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि रचित निषाद और काली उर्फ सोहित निषाद की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है। बाकी अन्य पांच आरोपियों के घर गुरुवार को कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है। फरार चल रहे पांच आरोपियों देवा निषाद, मुन्ना निषाद, रितेश उर्फ नाटी, शिवम उर्फ घंटी और अभिषेक उर्फ लाला के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत कुर्की की मुनादी की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत चेतावनी दी है। अगर हाजिर नहीं हुए तो जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी राजकेशर, अतिरिक्त निरीक्षक दिनेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह और विवेचक/उपनिरीक्षक गौरव चौधरी समेत थाने का फोर्स मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)