कानपुर में जर्जर छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:लकड़ी निकालने गई गंगादुलारी मलबे में दबीं, परिवार में मातम; पुलिस जांच में जुटी

Sep 29, 2026 - 21:30
0
कानपुर में जर्जर छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:लकड़ी निकालने गई गंगादुलारी मलबे में दबीं, परिवार में मातम; पुलिस जांच में जुटी
कानपुर के थाना सचेंडी के लाल शाह का पुरवा में मंगलवार सुबह जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। कमरे में लकड़ी निकालने गई 68 वर्षीय गंगादुलारी मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने दोपहर 3:25 बजे घटना की जानकारी दी। विस्तार से पूरा मामला जानिए लाल शाह का पुरवा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उनकी मां गंगादुलारी कमरे में रखी लकड़ी निकालने गई थीं। इसी दौरान पहले जर्जर दीवार दरकी और कुछ ही पल में पूरी छत भरभरा कर उनके ऊपर आ गिरी। अचानक हुए हादसे में वह मलबे में बुरी तरह दब गईं। वहीं, आवाज सुनकर परिवार और आसपास के ग्रामीण दौड़े। मलबा हटाने के लिए ग्रामीणों ने हाथों से रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान मलबा हटाने के समय बुजुर्ग जान बचाने के लिए दर्द से करर्राहती रही। करीब 15 मिनट बाद गंगादुलारी को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कुलदीप ने बताया कि उनके पिता कैलाश सिंह की 13 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में भाई शशि सिंह, भाभी गीता, पत्नी श्वेता और तीन बच्चे हैं। मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User