स्टांप घोटाले के आरोपी अक्षय गुप्ता की संपत्ति कुर्क:फर्जी स्टांप मामले में पुलिस ने 10.05 करोड़ की 3 अचल संपत्तियां जब्त कीं
मेरठ में स्टांप घोटाले के आरोपी अक्षय गुप्ता की 10.05 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में यह कार्रवाई की। जब्त संपत्तियों में गंगानगर और डुंगरावली गांव में बनी कोठी शामिल है। अक्षय गुप्ता पर फर्जी स्टांप पर 997 बैनामे कराने और सरकार को 7.50 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने का आरोप है। उसकी कोठी में विदेशी इंटीरियर डिजाइन और इटालियन पत्थर लगे हैं। फर्जी स्टाम्प घोटाले से सरकार के राजस्व के नुकसान के साथ लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ी थी। अक्षय दिसंबर में छह मुकदमों में फर्जी जमानत पर बाहर आया था, पर उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानत कराई थी। हालांकि इस मामले में भी पुलिस अपनी जांच कर रही है। उसने यह दस्तावेज किसकी मदद से तैयार किए थे। जांच में पता चला कि उसने फर्जी मोहरें बनाकर दारोगा चंद्रपाल, हरपाल और रंजीत के हस्ताक्षर किए थे। ये दारोगा उन थानों में तैनात नहीं थे। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)