कानपुर में KESCO एमडी नेहा जैन ने किया निरीक्षण:सरसैय्या घाट और म्योर मिल उपकेंद्र पर पहुंची, बोलीं- त्योहार पर निर्बाध बिजली सप्लाई हो
कानपुर में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर शहर में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केस्को ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को केस्को एमडी नेहा जैन ने विशेष अनुरक्षण माह के दौरान कराए गए कार्यों का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने 33/11 केवी उपकेंद्र सरसैया घाट और म्योर मिल क्षेत्र में बिजली व्यवस्थाओं को देखा, अधिकारियों से कार्य की जानकारी भी ली। स्मार्ट मीटर लगाने के काम की भी जांच की
निरीक्षण के दौरान नेहा जैन ने AMISP योजना के तहत वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के काम की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सफाई कराने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कुछ वितरण ट्रांसफॉर्मरों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक करने और उनकी सुरक्षा के लिए लगी फेंसिंग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बिजली के बुनियादी ढांचे के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अनुरक्षण कार्यों से मजबूत होगा बिजली नेटवर्क
केस्को की ओर से विशेष अनुरक्षण माह के दौरान बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने और संभावित तकनीकी खामियों को समय रहते दूर करने के लिए विभिन्न कार्य कराए गए हैं। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)