लखनऊ में गरबा-डांडिया नाइट में युवाओं ने डांस किया:पॉपुलर गानों पर थिरके, लाइट शो के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित

Oct 16, 2026 - 23:15
0
लखनऊ में गरबा-डांडिया नाइट में युवाओं ने डांस किया:पॉपुलर गानों पर थिरके, लाइट शो के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित
नवरात्रि में लखनऊ की शाम अब गरबा और डांडिया के रंग में रंग गई है। जनेश्वर मिश्र पार्क में गुरुवार से हुए पांच दिवसीय प्रीमियम डांडिया नाइट गरबा गाला 4.0 दूसरे दिन युवाओं ने जमकर डांस किया। 21वीं सेंचुरी प्रोडक्शंस की ओर से यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना शाम 5 से रात 10 बजे तक यहां गरबा बीट्स, लाइव ढोल और डांडिया की धुन का थिरक रहे हैं। गरबा गाला में ट्रेडिंग और पॉपुलर गानों के साथ गरबा बीट्स का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। इनमें आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार, ढोलिडा ढोल रे वगाड, कमरिया, चोगाड़ा और नागिन- नागिन जैसे गानों पर डांडिया युवा जमकर थिरक रहे हैं। लाइव ढोल और फ्यूजन म्यूजिक के साथ 25 से ज्यादा DJ भी परफॉर्म कर रहे हैं। देखिए 2 तस्वीरें… LED-लाइट शो और गरबा प्रतियोगिता आयोजन में शानदार LED और लाइट शो के साथ गरबा प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। लाइव म्यूजिक के अलावा सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। परिसर में प्रीमियम फूड और शॉपिंग स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में एंट्री पास की शुरुआती कीमत 199 रुपए रखी गई है। टिकट तीन एप से बुक किए जा सकते हैं। आयोजन में दैनिक भास्कर डिजिटल मीडिया पार्टनर हैं। डांडिया नाइट में सुरक्षा को लेकर अपील डांडिया नाइट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन में माताएं-बहनें उत्साह से शामिल हो रही हैं, लेकिन संदिग्ध लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी तरह का अंदेशा होने पर तुरंत सूचना दें। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे भी लगे। डांडिया नाइट में पहुंचीं रिया ने सजावट और माहौल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन-चार साल से लगातार आयोजन में शामिल हो रही हैं। सारथक फाउंडेशन के सुभेन्द्रू पांडे ने बताया कि संस्था जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का काम करती है। डांडिया नाइट में फाउंडेशन की पूरी टीम एंजॉयमेंट के लिए पहुंची।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User