कानपुर में क्लीनिक संचालक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:तीसरी मंजिल के कमरे में बंद मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Oct 01, 2026 - 18:31
0
कानपुर में क्लीनिक संचालक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:तीसरी मंजिल के कमरे में बंद मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर में गुरुवार को 35 वर्षीय क्लीनिक संचालक शोएब ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शोयब को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामला रावतपुर के रजियाना मोहल्ले का है। सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजन बोले- बेटे ने अचानक उठाया ऐसा कदम रावतपुर थाना क्षेत्र के रजियाना निवासी शोएब अपने पिता मोहम्मद जमील के साथ घर के नीचे स्थित दुकान में क्लीनिक चलाते थे। परिवार में माता-पिता, तीन भाई, पत्नी तबस्सुम और दो बच्चे उमइमा व हरीबा हैं। परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर शोएब तीसरी मंजिल के कमरे में चले गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उन्हें आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटके मिले। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। परिजन बोले बेटे के अचानक इस तरह से ऐसा कदम उठाने से वह खुद हैरान परेशान है। थाना प्रभारी बोले- जांच कर कार्रवाई होगी रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।परिजनों कि ओर से अगर कोई तहरीर मिलती है तो जाँचकर आवश्यक कार्रवाई कि जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User