कानपुर में फॉर्च्यूनर-टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत:डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची, चालक अंदर फंसा; पुलिस ने निकालकर अस्पताल भेजा
कानपुर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे इंडेन गैस टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर कार में फंस गया था। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कटर की मदद से कार काटकर उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी और घायल ड्राइवर को सरसौल CHC भेजा, जहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक खुलवाया। हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। देखिए 2 तस्वीरें.. प्रयागराज से मथुरा जा रहा था गैस टैंकर मृतक की पहचान पवन अग्रवाल पुत्र लीलाधर अग्रवाल (60) के रूप में हुई है। पवन अग्रवाल चौडगरा के कत्था फैक्ट्री और हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के मालिक हैं। इंडेन गैस का टैंकर प्रयागराज से मथुरा की ओर जा रहा था। टैंकर राजू नाम का युवक चला रहा था और वह अपनी लेन में सामान्य गति से चल रहा था। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही फॉर्च्यूनर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए टैंकर की लेन में पहुंच गई। टैंकर चालक ने ब्रेक लगाकर टक्कर रोकने की कोशिश की, लेकिन फॉर्च्यूनर की तेज रफ्तार के कारण हादसा नहीं टल सका। एनएचएआई टीम ने संभाला रेस्क्यू हादसे की सूचना पर एनएचएआई टीम और महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे पुलिस वाहन से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया- हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। ----------- ये खबर भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी चार्जशीट पर उठे सवाल:अमिताभ ठाकुर ने पूछा- SIT ने 105 घटनाओं का जिक्र किया, आरोपी सिर्फ 8 बनाए? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की ओर से दाखिल आरोप-पत्र को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यूपी के DGP को पत्र भेजकर मामले में आगे की विवेचना कराने की मांग की। ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अंतिम आरोप-पत्र के दायरे में अंतर दिखाई देता है। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)