बरेली में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, घेरकर पीटा:सिर पर ईंट मारी, पिंक बूथ के पास तीन साथियों के साथ रोककर मारपीट का आरोप
बरेली के कैंट इलाके में ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को रास्ते में रोक लिया। पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान डॉक्टर के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में डॉक्टर को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। पिंक बूथ के पास घेरकर किया हमला
शाहजहांपुर के चिनौर निवासी डॉ. अजीत कुमार सिंह कैंट स्थित छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय में कार्यरत हैं। डॉक्टर की ओर से कैंट थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक 24 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह काम खत्म करने के बाद अपने कमरे पर लौट रहे थे। वह वीआईपी पिंक बूथ के पास पहुंचे थे, तभी हाथी पार्क के पास रहने वाला सौरभ यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया। विरोध किया तो ईंट से सिर पर वार
डॉक्टर का आरोप है कि रोकने के बाद युवक और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से डॉक्टर घायल हो गए। शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आईं। शोर सुनकर भाई और परिचित पहुंचे
मारपीट के दौरान डॉक्टर ने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनके भाई प्रेमजीत सिंह, परिचित संजीव कुमार और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से चले गए। डॉक्टर का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन थाने पहुंचकर दी तहरीर
घटना के बाद 25 सितंबर को डॉ. अजीत कुमार सिंह कैंट थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, मेडिकल कराने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद मारपीट की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)