कानपुर में प्रतिभा को पहचानने का मंच:छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने की पहल, बच्चों को मिलेगा अभिव्यक्ति का अवसर
कानपुर में Helping for Smile Foundation की ओर से “HUNAR – Let Your Talent Speak” पहल शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में छिपी रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ उन्हें अपनी कला और हुनर को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर देना है। पहल के तहत प्रतिभागियों को भाषण, चित्रकला, लेखन, कविता, गायन और नृत्य सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, HUNAR का उद्देश्य प्रतिभा को अवसर से जोड़ना और बच्चों व युवाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता सामने लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। मंच के माध्यम से प्रतिभागी अपनी पसंद की विधा में प्रस्तुति देकर अपनी पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। जहां अवसर की तलाश कर रहे बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा व्यक्त करने का मौका मिले। पहल का संदेश है—“हर मुस्कान के पीछे एक कहानी, हर हुनर के पीछे एक सपना।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)