मऊ में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव:इलाके में मची सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Sep 30, 2026 - 09:35
0
मऊ में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव:इलाके में मची सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर बसनहीं पुल के समीप मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जितेंद्र राजभर पुत्र जयमूरत राजभर, निवासी मुबारकपुर, थाना हलधरपुर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही हलधरपुर थाना प्रभारी भगवान दास तथा रतनपुरा चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User