कानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
कानपुर के घाटमपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर अमौली गांव के पास हुआ। दोनों चचेरे भाई इंजन ठीक करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरे घायल को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इंजन ठीक करने गए थे दोनों भाई सजेती थाना क्षेत्र के बूढ़ानपुर गांव निवासी दिलीप सचान (40) पुत्र स्व. राजेंद्र इंजन मिस्त्री थे। शनिवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई विपिन (33) पुत्र रामबाबू के साथ बाइक से अलियापुर गांव में इंजन ठीक करने गए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अमौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर सूचना पर सजेती पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। दिलीप की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)