कानपुर में शैक्षिक भ्रमण:50 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी सब्जी-मसाला उत्पादन तकनीक

Sep 30, 2026 - 07:25
0
कानपुर में शैक्षिक भ्रमण:50 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी सब्जी-मसाला उत्पादन तकनीक
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सब्जी अनुभाग में कृषि विभाग औरैया के सहयोग से अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति औरैया से 50 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों का समूह श्रीमती रीना पांडे के नेतृत्व में सब्जी विज्ञान विभाग में शैक्षिक भ्रमण हेतु आया। प्रो केशव चंद्र आर्य ने प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराया। तत्पश्चात डॉ संजीव सचान ने विभाग द्वारा सब्जी और मसाला की विकसित विभिन्न प्रजातियों को उगाने की तकनीक बताई। उन्होंने मसाले से अधिक आय कैसे प्राप्त की जाए और उनसे मूल्य संवर्धित पदार्थ कैसे तैयार करके बाजार से अच्छी आय प्राप्त की जा सके, विस्तार से बताया। डॉ आरके पाल ने सब्जी फसलों में लगने वाली कीट व्याधियों से फसल को बचाने के उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में अभिषेक सिंह ने पाली हाउस का भ्रमण कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User