कल और 24 को हर बूथ पर रहेंगे बीएलओ:वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे नाम; एक सप्ताह चलेगा अभियान

Oct 16, 2026 - 23:15
0
कल और 24 को हर बूथ पर रहेंगे बीएलओ:वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे नाम; एक सप्ताह चलेगा अभियान
जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, उनके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। नए वोटर जोड़ने के साथ ही मतदाता सूची को दुरुस्त भी किया जाएगा। 17 से 24 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 17 व 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगै। इन कैंपों में हर बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लोग वहां जाकर फार्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। जिससे उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो जाएंगे। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इन विशेष शिविरों का उद्देश्य विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का पंजीकरण करना है। शिविरों में बीएलओ के पास फार्म-छह के साथ 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और उसके बाद की सभी पूरक सूचियां उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां लोगों को आवेदन भरने में सहायता मिलेगी। नया वोटर बनने के लिए ले जाएं ये दस्तावेज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों को अपनी नवीनतम तस्वीर और जन्मतिथि व निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर संबंधित मतदान स्थल पर पहुंचना होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र संख्या उपलब्ध है, तो उसे भी साथ ले जाना उपयोगी होगा। आवेदन भरने के बाद फार्म संबंधित बीएलओ को जमा करना होगा। 4 जनवरी को आएगी अंतिम मतदाता सूची डीएम ने शुक्रवार को पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया दो नवंबर तक पूरी की जाएगी। एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशित होगी। इस पर दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दाखिल की जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन और नए मतदान केंद्रों के लिए भवन चिह्नित करने का कार्य 16 से 18 अक्टूबर तक होगा। मतदान स्थलों की प्रारूप सूची 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी और अंतिम सूची 26 अक्टूबर तक तैयार की जाएगी। डीएम ने राजनीतिक दलों से समय पर सुझाव और आपत्तियां देने तथा पात्र युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी अपुष्ट सूचनाएं या अफवाहें नहीं फैलाने और केवल आधिकारिक जानकारी साझा करने पर भी बल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User