सामूहिक-विवाह में दुल्हनों को पायल की जगह मिलेंगे 4-हजार रुपए:कन्नौज में 66 जोड़ों की शादी, मंत्री असीम अरुण ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Oct 18, 2026 - 17:20
0
सामूहिक-विवाह में दुल्हनों को पायल की जगह मिलेंगे 4-हजार रुपए:कन्नौज में 66 जोड़ों की शादी, मंत्री असीम अरुण ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
कन्नौज के पीएसएम पीजी कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 66 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। शहनाई की धुन और मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और उनकी पत्नी ज्योत्सना पहुंचे और नवदंपतियों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में इस बार दुल्हनों को मिलने वाले उपहारों में चांदी की पायलें नहीं थीं। इनके स्थान पर दुल्हनों के बैंक खातों में 4 हजार रुपये अतिरिक्त भेजे जाएंगे। पायल की जगह अब खाते में आएंगे 4 हजार रुपए अतिरिक्त सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों को दिए जाने वाले उपहारों में इस बार चांदी की पायल शामिल नहीं थी। समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण पायल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसी वजह से पायल के बदले दुल्हन के बैंक खाते में 4 हजार रुपये अतिरिक्त देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते थे। अब यह राशि बढ़ाकर 64 हजार रुपये की जाएगी। अतिरिक्त रकम पायल के स्थान पर दी जाएगी। तीन जयमाल स्टेज पर हुईं रस्में समारोह में नवदंपतियों के लिए तीन अलग-अलग जयमाल स्टेज बनाए गए थे। स्टेज पर सोफे लगाए गए, ताकि जोड़ों को निजी विवाह समारोह जैसा माहौल मिल सके। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार स्टेज पर पहुंचे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। फोटोशूट कराने के लिए दिखा उत्साह जयमाल के बाद नवदंपति स्टेज पर बैठकर फोटो खिंचवाते नजर आए। परिजनों और रिश्तेदारों ने भी उनके साथ तस्वीरें लीं। कार्यक्रम में सिंगर कल्लू मास्टर और गायिका प्रियंका मिश्रा ने गाने और मंगलगीत प्रस्तुत किए। संगीत और विवाह की रस्मों से पंडाल में उत्सव का माहौल बना रहा। मंत्री ने नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और उनकी पत्नी ज्योत्सना ने समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 66 जोड़ों ने विवाह की रस्में पूरी कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User