कानपुर में ऑटो चालक ने स्टैंड संचालक का सिर फोड़ा:रामादेवी चौराहे पर सवारी भरने को लेकर विवाद, 3 बार किए वार

Oct 12, 2026 - 22:28
0
कानपुर में ऑटो चालक ने स्टैंड संचालक का सिर फोड़ा:रामादेवी चौराहे पर सवारी भरने को लेकर विवाद, 3 बार किए वार
कानपुर के रामादेवी चौराहे पर सोमवार शाम सवारी भरने को लेकर विवाद हो गया। बीच सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी भरने से मना करने पर चालक ने स्टैंड संचालक पंकज कुमार (35) पर ईंट से हमला कर दिया। आरोपी ने उनके सिर पर लगातार तीन वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनके सिर में तीन जगह गहरे घाव हो गए। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करने से मना किया तो भड़का श्यामनगर निवासी पंकज कुमार रामादेवी चौराहे पर स्टैंड का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक ऑटो चालक बीच सड़क पर सवारी भर रहा था। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। पंकज ने चालक को बीच सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी भरने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर चालक भड़क गया और ऑटो से उतरकर पंकज से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने ईंट उठाकर पंकज के सिर पर लगातार तीन वार कर दिए। हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। वारदात के बाद ऑटो लेकर भागा आरोपी हमले के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच आरोपी अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User