कौशांबी में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत:बकरी विवाद में दो महिलाओं ने लाठी-डंडों से पीटा था, पति ने दर्ज कराया था केस
कौशांबी के चरवा पश्चिम थोक में मामूली विवाद को लेकर मारपीट में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को 8 अक्टूबर को लाठी-डंडों से पीटा गया था। प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में सोमवार रात करीब 8 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति राकेश कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर की शाम उनकी पत्नी चेतना देवी घर के बाहर बैठी थीं। तभी गांव की सुशीला देवी और उनकी बेटी सोनाली ने बकरी विवाद को लेकर चेतना देवी को लाठी-डंडों से पीटा। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। राकेश के मुताबिक, मारपीट में चेतना देवी को ज्यादा चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। राकेश की शिकायत पर 10 अक्टूबर को चरवा थाने में सुशीला देवी और सोनाली के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। चरवा पुलिस मामले की जांच के लिए प्रयागराज पहुंची है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)